थाना क्षेत्र के गांव सोंटा में युवाओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के लाभ बताते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
मंगलवार को गांव के युवाओं ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए गांव में सफाई अभियान चलाया। युवाओं ने गांव के मुख्य मार्गों पर फावड़े आदि लेकर नालियों से कूड़ा बाहर निकाला और रास्तों पर फैला कूड़ा इकट्ठा किया। सफाई अभियान के साथ ही युवाओं ने संकल्प भी लिया कि गांव में घर घर जाकर सभी ग्रामवासियों से गांव की सफाई के लिए प्रेरित करेंगे तथा गांव को एक आदर्श गांव बनाएंगे। युवाओं की इस पहल को गांव के बुजुर्गों ने एक सराहनीय पहल बताते हुए सराहना की। इस दौरान आदित्य नैन, राहुल चौधरी, संदीप अहलावत, निशांत प्रकाश नैन, अमित नैन, मनीष नैन, राहुल नैन, पंकज अहलावत, वैभव प्रकाश नैन, प्रदीप कुमार, लोकेश कुमार, सुशील, मोनू आदि मौजूद रहे।