फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में 1.32 लाख यूनिट पर नहीं ममिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। आपूर्ति विभाग ने लापरवाह उपभोक्ताओं के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक न करने वाले 1.32 लाख उपभोक्ताओं के नाम उनके राशन कार्ड से काटने की तैयारी कर ली है। फिलहाल इन उपभोक्ताओं को 30 जून तक आधार लिंक कराने का समय दिया गया है। इसके बाद नाम काट कर जुलाई से खाद्यान्न नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 14 हजार 765 अंत्योदय और एक लाख 85 हजार राशन कार्ड पात्र गृहस्थी है। यानी करीब दो लाख राशन कार्डों के 8.66 लाख लाभार्थियों (यूनिटों) को आपूर्ति विभाग की ओर से प्रत्येक माह राशन आवंटित किया जाता है। आपूर्ति विभाग तीन साल से उपभोक्ताओं से अपील कर रहा है कि वह अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करा दें। कई बार अंतिम तिथि तय की गई, लेकिन उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण बार-बार इसमें बदलाव किया गया। अब विभाग ने सरकार के निर्देश के बाद सख्ती बढ़ा दी है। विभागीय आदेश के बाद उन उपभोक्ताओं के नाम राशन काटने की तैयारी शुरू कर दी है, जिनके आधार कार्ड जमा नहीं है। विभागीय आंकड़ों केे अनुसार अब तक नौ लाख लाभार्थियों में से एक लाख 32 हजार ने अपने आधार को राशन कार्ड से लिंक नहीं कराया हैं। इस वजह से विभाग ने इनके नाम राशन कार्ड से काटने जा रहा है। फिलहाल इन उपभोक्ताओं को 30 जून तक आधार लिंक कराने का समय दिया गया है। इसके बाद नाम काट कर जुलाई से खाद्यान्न नहीं दिया जाएगा।
उधर, डीएसओ हरिओम उपाध्याय ने बताया कि 1.30 लाख उपभोक्ताओं ने अपने आधार कार्ड लिंक नहीं कराए हैं। उनको 30 जून तक का समय दिया गया है कि वे अपने आधार कार्ड लिंक कराएं, अन्यथा इनको गांव या शहर का निवासी ना मानते हुए राशन देने से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें