बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
शामली। कस्बा कैराना निवासी अक्षय कुमार बृहस्पतिवार सुबह बाइक से शामली आ रहा था। जब वह कंडेला के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नकदी-गहने समेत महिला लापता
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह डेंटिंग पेंटिंग का कार्य करता है। बुुधवार सुबह वह घर से अपने काम पर गया था। जब वह शाम को घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर से गायब मिली। तलाश करने पर पता चला कि घर में रखे 35 हजार रुपये, सोने के कुंडल, अंगूठी और चांदी की पायजेब आदि सामान गायब मिला। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी के गुम होने की सूचना देते हुए तलाश करने की मांग की है।