पीएम के भाषण को भाजपाइयों ने सुना
शामली। बृहस्पतिवार में शहर के भैंसवाल रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल मेें भाजपा नगर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई। प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दोपहर एक बजे से लेकर दो बजे तक जारी रहा। लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने लाइव भाषण में देश की सीमा को सुरक्षित रखने, पुलवामा में शहीदों का आतंकियों से बदला लेने व मौजूदा हालातों में सुरक्षा का आश्वासन दिए जाने का फोकस रखा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र वालिया, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, कैैैराना भाजपा विधानसभा के संयोजक व शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, अजय संगल, शामली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मोहन तायल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा मीनू संगल, शशि अरोरा, महिल ामोर्चा नगर अध्यक्षा मंजू आर्या, महामंत्री नीतू बत्रा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीष भटनागर, कपिल पंवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग, नगर महामंत्री भूषण जिंदल, डाक्टर हरिओम पाठक, नगर मीडिया प्रभारी संजय बंसल, संगीता जिंदल मौजूद रहे।