फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में 10 रुपये के सिक्के जमा करने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। बैंक शाखा में 10-10 रुपये के सिक्के जमा कराने गए दिव्यांग से कैशियर ने सिक्के लेने से इंकार कर दिया। आरोप है कि रिजर्व बैंक की गाइड लाइन बताने पर दिव्यांग के साथ अभद्रता की गई। पीड़ित ने एसडीएम कैराना को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा कैराना स्थित ब्लाक कालोनी निवासी दिव्यांग अनुराग शर्मा ने उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य को शिकायत पत्र देकर बताया कि शनिवार सुबह साढे़ 10 बजे वह कैराना स्थित बैंक शाखा में 4500 रुपये के 10-10 के सिक्के जमा कराने गया था। आरोप है कि कैशियर ने सिक्के जमा करने से इंकार कर दिया। उसने जब बैंक कर्मचारियों से आरबीआई की गाइड लाइन के बारे में कहा, तो उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। मामले में एसडीएम ने शाखा प्रबंधक को नियमानुसार समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें