फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज प्रक रण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कासगंज प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। शुक्रवार को भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर शामली कलक्ट्रेट में पहुंचे। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कासगंज में हुई हिंसा में निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति से ही जांच कराई जाए। इस दौरान एडवोकेट राजेश कुमार, इंद्रजीत सैनी, बाबूराम, प्रवेश कुमार, शिवकुमार, बाबूराम जयंत, चौधरी कंवरपाल सिंह, बलराज सिंह, रतन सिंह, श्यामलाल और सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार को पूर्व सैनिक सम्मेलन
शामली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि चार फरवरी को शामली में करनाल रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज में पूर्व सैनिक पुन:मिलन समारोह का आयोजन होगा। उसमें सीएसडी कैंटीन, मेडिकल, ईसीएचएस पेंशन और डीपीडीओ आदि विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। कहा कि थल सेना से सेवानिवृत्त सैनिक अपना एक फोटो, पीपीओ, आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी भी साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें