फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सीमांत किसान कृषि यंत्र खरीद पर अनुदान का लाभ उठाए-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान कृषि यंत्र खरीद पर अनुदान का लाभ उठाएं
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए अनुदान दे रही है। किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आह्वान किया है। योजना के तहत पांच कृषक समूह तथा एक किसान को ऋण स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सब मिशन आन एग्रीकल्चर मेकेनाई जेशन एनजीटी प्लान योजना के तहत गठित समिति कस्टम हायरिंग सेंटर एवं फार्म मशीनरी की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि फसलों के उत्पादन में वृद्धि व उत्पादन में कम लागत के लिए कृषि यंत्रों की खरीद के लिए अनुदान सहित ऋण प्रदान कर रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि ईख की पत्ती को खेतों में न जलाएं। पत्ती को खेत में जोत दे जो गलकर खाद्य का काम करेगी। बैठक में पांच कृषक समूह तथा एक किसान को ऋण स्वीकृत किया गया। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि यंत्र जैसे , जीरो ट्रिल कम फर्टिलाइजर ड्रिल, सीड ड्रिल लेजर लैंड लेवल रोटावेटर,सेल्फ प्रोजेक्ट टाइम, ट्रांस प्लांटर, ट्री,पुनर्स फुट हारवेस्टर राइस स्ट्राचार हेप्सी सीडर, रीवर्सबेल प्लाड स्ट्रारी पर आदि पर क्रय कर सकें। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा, नाबार्ड के प्रबंधक शैलेंद्र पड़ियार लीड बैंक मैनेजर हरपाल सिंह तोमर जिला कृषि अधिकारी हरीशंकर, जिला उद्यान अधिकारी जगवीर सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक उपेंद्र कुमार, सेल्फ हेल्फ ग्रुप के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, वीर सेन तथा किसान समूह के प्रतिनिधि के रूप में संदीप कुमार, ज्ञानेश्वर शर्मा भंदौड़ा महबूब हसन, अनिल कुमार, लवकुमार मौजूद रहे। इस मौके पर किसान सेवा समिति कंडेला, पंवार कृषक सेवा समिति मालैंडी, मां सरस्वती किसान समिति बेहडा, जिले सिंह कृषक सेवा समिति करौदंा हाथी, कबूल सिह कृषक सेवा समिति ग्राम काजीपुरा, अंकुरराणा ग्राम गोहरनी गठित सिमिति द्वारा पात्र कृषक समूूहो व किसानो के फार्म मशीनरी बैंक कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापना हेतु अनुमोदन दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें