फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप- बजरंग दल की बैठक में जिले में टीम खडी करने का दिया लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन की मजबूती पर जोर दिया
विज्ञापन

शामली। बड़ी माता मंदिर में विहिप- बजरंगदल की बैठक में मुख्य अतिथि विहिप के सह प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने जिले के विहिप- बजरंग दल के संगठनों की समीक्षा की। इस मौकेे पर दुर्गा वाहिनी की जिला सह संयोजिका शिवानी जावला ग्राम हुरमुजपुर, विहिप के जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अरविंद साहनी, विहिप के नगर अध्यक्ष पद पर डाक्टर एनपी सिंह, विहिप के नगर मंत्री रवि उपाध्याय, दुर्गावाहिनी कांधला के प्रखंड संयोजिका शिवानी सैनी, विहिप कैराना के प्रखंड मठ विद्यार्थी प्रमुख के रूप में पंडित मनोज नौटियाल, बजरंग दल शामली देहात प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख मोहित मलिक की नियुक्ति है। उन्होंने विहिप बजरंग दल की 125 समितियां, 80 सत्संग व 50 शिक्षण संस्थाओं में टीम खड़ी करने का लक्ष्य दिया गया। संभाग सत्संग प्रमुख अरविंद गौतम को जिला शामली केंद्र बनने पर स्वागत किया गया। मुख्य रूप से प्रांत विद्यार्थी प्रमुख विवेक प्रेमी, विहिप के जिला अध्यक्ष डाक्टर सुभाष मलिक, जिला सहमंत्री सन्नी शर्मा, ममतेश सैनी, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख रोहित बजरंगी, जिला विद्यार्थी प्रमुुख सन्नी सरोहा, जिला मातृ शक्ति प्रमुख कुसुम लता, हरीश सिंघल, हिमाशु शर्मा, अरुण पारखी, गौरव निर्वाल, राहुल तावड़ा, डाक्टर घनश्याम, दुष्यंत राठौर, डॉक्टर पवन कश्यप , रामकुमार, आलोक शर्मा, अनुज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें