फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे में पानी ओवर फ्लो होने से हुई फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

रजवाहे में पानी छोड़ने के बाद पानी ओवर फ्लो होने के चलते किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। जिसके विरोध में किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

बुधवार को उमरपुर से जलालाबाद होते हुए नांगल जा रहे रजवाहे में पानी छोड़ा गया था। जिसकी पूरी तरह सफाई न होने के कारण कबाड़ अड़कर व पुलिया छोटी होने पर पानी ओवर फ्लो होकर किसानों के खेतों में घुस गया। वहीं पानी से कच्ची पटरी कटने के बाद रजवाहे का सारा पानी किसानों के खेतों में घुस गया। जिसके कारण किसानों की गेहूं की फसल में ज्यादा पानी भरने से सैकड़ों बीघा से भी ज्यादा फसल बर्बाद हो गई। जिसके विरोध में किसान नीरज चौधरी, महेश, अफजाल, खुर्शीद, यासीन, सलीम, लक्ष्मी चंद्र, महेश नायक, रविंद्र, संजीव सैनी, कृष्णपाल, सुभाष आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि जलालाबाद लुहारी, मार्ग पर रजवाहे की छोटी पुलिया है। जिसके कारण पीछे से आने वाला पानी रुक जाता है। उन्होंने रजवाहे की बड़ी पुलिया बनवाकर पटरी को पक्का कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें