फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बीएसए को सौंपा डीआईओएस का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी की 13 दिसंबर को पदोन्नति हो गई। दूसरा अधिकारी अभी तक न आने के चलते बोर्ड परीक्षा को देखते हुए डीएम ने उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया था। जिसके बाद डीएम ने मंगलवार को कार्यमुक्त करते हुए बीएसए को कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन

दिसंबर की 13 तारीख को शासन ने डीआईओएस एसएम सिद्दीकी की उप शिक्षा निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा शिविर कार्यालय लखनऊ पर पदोन्नति कर दी है। जिसमें शासन ने निर्देश दिए थे कि वह बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना नवीन तैनाती के पद पर कार्यभार गृहण कर लें, लेकिन डीएम ने उन्हें नए अधिकारी की तैनाती न होने और बोर्ड परीक्षा नजदीक होने और प्रयोगात्मक परीक्षा के चलते उन्हें अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया था। जिसके चलते डीआईओएस ने डीएम से पत्र भेजकर किसी अन्य अधिकारी को कार्यभार सौंपते हुए कार्यभार से मुक्त करने की अपील की थी। जिसके चलते मंगलवार को डीएम ने उन्हें कार्य से मुक्त करते हुए उनके स्थान पर बीएसए चंद्रशेखर को कार्यभार सौंपा है। नवीन तैनाती होने तक डीआईओएस का कार्यभार बीएसए चंद्रशेखर संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें