शामली। जनपद में वर्ष 2018 में जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र निकाले गए है। जिसकी अंतिम तारीख 25 नवंबर थी। टारगेट के अनुसार आवेदन पत्रों की संख्या न होने पर अंतिम तिथि दो दिसंबर कर दी गई है।
जवाहर नवोदय विद्यालय ऊंचा गांव के प्रधानाचार्य बीसी पंत ने बताया कि वर्ष 2018 में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन पत्र निकाले गए थे। इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन करने का विकल्प दिया गया था। इसकी अंतिम तारीख 25 नवंबर रखी गई थी। उन्होंने बताया कि बीएसए चंद्रशेखर ने इस बार जनपद के सभी सरकारी परिषदीय स्कूल और मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों के लिए 40 सीटों के सापेक्ष पांच हजार आवेदन किए जाने का टारगेट घोषित किया था। जनपद में 13 नवंबर तक केवल 850 ही आवेदन हो पाए थे। इस पर उन्होंने आवेदन बढ़ाने के लिए बैठक कर अलग अलग ब्लाक के लिए अधिकारी निर्धारित किए थे। सभी को समय से निर्धारित टारगेट को पूरा कराने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद शुक्रवार तक भी केवल 2500 ही आवेदन हो पाए है। उन्होंने बताया कि टारगेट पूरा न होता देख शिक्षा विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 दिसंबर कर दी गई है। निर्धारित किए अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक बार फिर से तारीख बढ़ाई गई। उन्होंने सभी इच्छुक छात्र छात्राओं से दो दिसंबर तक हर हाल में आवेदन करने की अपील की है।
गठित की गई टीम की सूची
नाम पद ब्लाक का नाम
सुधीर कुमार जिला समन्व्यक बीआरसी थानाभवन
सुभाष कुमार जिला समन्वयक साक्षरता बीआरसी थानाभवन
सुभाष चंद जिला समन्वयक बालिका शिक्षा बीआरसी कैराना
संदीप कुमार जिला समन्वयक साक्षरता बीआरसी कैराना
भारत भूषण त्यागी खंड शिक्षा अधिकारी शामली बीआरसी शामली
जितेंद्र कुमार जिला समन्वयक एमडीएम बीआरसी शामली
योगेश कुमार गुप्ता खंड शिक्षा अधिकारी ऊन बीआरसी ऊन
नीरज कुमार जिला समन्वयक साक्षरता बीआरसी ऊन
बिजेंद्र कुमार खंड शिक्षा अधिकारी कांधला बीआरसी कांधला
विकास कुमार जिला समन्वयक साक्षरता बीआरसी कांधला