फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के मांगे 400 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में जनसेवा केंद्र संचालक द्वारा अवैध वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर और एसडीएम को जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा निवासी आस मोहम्मद ने पत्नी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जनसेवा केंद्र में आवेदन किया। जनसेवा संचालक ने पूरी प्रक्रिया को समझाकर प्रमाणपत्र बनाने के लिये 400 रुपये सुविधा शुल्क मांगा। साथ ही कहा कि इनमें से 300 रुपये अधिकारियों को जाने हैं। आस मोहम्मद ने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो क्लिप बना ली। यह वीडियो क्लिप उसने सोशल मीडिया पर डाल दी। इसकी जानकारी जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह तक पहुंच गई। जिलाधिकारी ने मामले में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शशांक मित्तल और एसडीएम को प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें