फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। ब्लाक प्रमुख ऊन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो गया है। यह निर्णय अविश्वास प्रस्ताव में दिए गए शपथपत्रों के सत्यापन के बाद हुआ। इसकी जानकारी होने पर ब्लाक प्रमुख पक्ष के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा देवी के नेतृत्व में करीब 74 बीडीसी ने शपथ पत्र देकर ब्लाक प्रमुख मेमकला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। शपथपत्र जिलाधिकारी को सौंपे गए थे, जिसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी को शपथपत्रों के सत्यापन का जिम्मा सौंपा गया था। सत्यापन में 22 बीडीसी ने शपथपत्र देकर कहा कि वह ब्लाक प्रमुख के खिलाफ नहीं है। इसके चलते अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया। सत्यापन पूरी होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश चंद्र ने रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को भेज दी थी। जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 15/2 के तहत विपक्ष का बहुमत साबित न होने पर अविश्वास प्रस्ताव की मांग को निरस्त कर दिया। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को ऊन ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख पक्ष के लोगों में खुशी का माहौल रहा। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। ब्लाक प्रमुख के पति कर्मवीर सिंह ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्य बगैर किसी भेदभाव के किए जाएंगे और सबको साथ लेकर क्षेत्र के विकास को तरजीह दी जाएगी।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया
ऊन। गांव गंगारामपुर खेड़की में सोमवार को स्वास्थ्य जांच व नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 250 से लोगों ने चेकअप कराया। इस दौरान चश्में और दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में धर्मवीर सिंह, दीनबन्धु प्रसाद, सुनील सिंह, नीरज राणा, कपिल देव, मनवीर सिंह और ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें