शामली। अखिल भारतीय ग्रामीण डाकसेवा संघ के आह्वान पर जिले के डाककर्मियों के पांच सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहने से डाक वितरण कार्य प्रभावित रहा।
शनिवार को प्रधान डाकघर के बाहर सभी डाक कर्मचारी हड़ताल करके चौथे दिन धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारी डाक कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने, जीडीएस का टारगेट के नाम पर उत्पीड़न बंद करने और सातवें वेतन आयोग की संस्तुति पर वेतन देने की मांग की है। धरनास्थल पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के अध्यक्ष नरेश चंद शर्मा मालैंडी, कंवरवीर टपराना, अजीत टिटौली, अंकुर खैवाल बधेव, सन्नी सहगल कसेरवा कला, सतेंद्र दीक्षित, बुद्धराम बनत, प्रमोद शर्मा दुल्लाखेड़ी, देशराज शर्मा महरमपुर, कृष्णपाल कैराना, सतीश बनत, टोनी शर्मा खेडीकरमू और सचिन कुमार बनत आदि मौजूद रहे।