शामली। वीवी इंटर कॉलेज में नेत्र परीक्षण शिविर में छात्रों ने अपनी आंखों की जांच कराई। डॉक्टरों ने आंखों में होने वाली बीमारी के कारण और बचाव के बारे में परामर्श दिया।
शनिवार को संस्था प्रयास एक आशा की ओर से लगाए गए शिविर का उद्घाटन कॉलेज प्रबंधक संजय संगल और संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अनुराग शर्मा और सचिव प्रतीक गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रबंधक ने कहा कि आंखें ईश्वर की अनमोल नेमत हैं। इनकी हिफाजत से ही जीवन को बेहतर ढंग से जिया जा सकता है। डॉक्टर अनुराग शर्मा ने कहा कि छात्र राष्ट्र की अनमोल निधि है। डॉक्टर वासिद ने कॉलेज के 300 छात्रों की आंखों की जांच की। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव प्रतीक गर्ग ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आशीष गौड़, अमरपाल सिंह, महावीर सिंह, प्रदीप आर्य ,सुभाष, राजीव गोयल, विनोद, अशोक ठेकेदार, शशिकांत आदि मौजूद रहे।