क्षेत्र के गांव मालेंडी में स्थित रविदास मंदिर पर रविवार रात सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संत श्री पूर्ण गिरि महाराज की 22वीं पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
सत्संग में आए श्रद्धालुओं को सामाजिक कुरीतियों को सुधार और इसके उपाय बताए। सत्संग की दीक्षा पर मांसाहार भोजन, शराब, मदीरा आदि नशों से बचने के उपाय बताए। मौके पर हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीण ताना, बधेव, पेलखा, कैल शिकारापुर, ओदरी, खेड़की, राझड़, दुल्ला खेड़ी से आए श्रद्धालुओं ने सत्संग का आनंद, प्रसाद गृहण किया। अध्यक्षता महंत श्री समुंद्र दास महाराज ने की। हरिदास ठेकेदार, रविदास शास्त्री, ब्रह्मपाल, कवरपाल, श्रीपाल, जग्गू, देवेंद्र, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।