बरनावा सत्संग से विकास नगर लौटते हुए एक कार असंतुलित होकर पलट गई। इसमें कार सवार दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से भी घायलों को पुलिस तथा 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
मदनपाल उपाध्याय निवासी विकास नगर देहरादून अपने परिवार तथा पड़ोसियों के साथ बरनावा बागपत में सत्संग में गए हुए थे। रविवार की शाम सभी अपनी वैन कार से विकासनगर लौट रहे थे। बताया जाता है कि सहारनपुर रोड पर साईं धाम मंदिर के पास अचानक कार असंतुलित हो गई। जब तक ड्राइवर कार के ब्रेक लगा पाता कार सामने एक विद्युत खंभे से टकरा गई। खंभे से काट टकराने पर कार में चीखपुकार मच गई। हादसे को देखकर मौके राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर आदर्शमंडी पुलिस तथा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी ने बड़ी मुश्किल से घायलों को कार से निकाला और अस्पताल भेजवाया। हादसे में महिला रामो व अंजू, विजय, विनोद, राजेंद्र रोहित व मदनपाल उपाध्याय समेत आठ लोग घायल हैं। डाक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर है, जिसके चलते उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।