शामली।
एसपी कार्यालय पर आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में पति-पत्नि के चार मामलों में ही समझौता हो पाया। रविवार को आयोजित बैठक में दंपति के विवाद के आठ मामलों को ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में महिला सेल प्रभारी तथा सदस्यों के सामने रखा गया। जिनमें से महिला सेल प्रभारी अंजू तथा सदस्यों के प्रयास से चार मामलों में ही पटाक्षेप हो पाया। बाकी चार प्रकरणों को अग्रिम बैठक में सुनवाई के लिए निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में एसआई अंजू, महिला कांस्टेबल रेखा, बीना, रीना गौतम, इशरत जहां, राजेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।