फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कांधला तथा तीतरवाड़ा रोड पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम तीतरवाड़ा निवासी देशराज तहसील में टाइपिस्ट का कार्य करता है। शुक्रवार सुबह साढे़ 10 बजे देशराज बाइक से कैराना तहसील आ रहा था। तीतरवाड़ा चुंगी के पास वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे शामली रेफर कर दिया। बाद में हालत खराब होने पर घायल को दिल्ली रेफर कर दिया गया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांधला रोड पर बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे बुढ़ाना निवासी आबिद अपना डीसीएम लेकर कैराना से कांधला की ओर जा रहा था। कांधला रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसमें आबिद घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत के चलते मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें