डीएम के निरीक्षण में 21 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निरीक्षण में सुबह डीसीओ कार्यालय बंद मिला। डीसीओ कार्यालय देर से खुला। डीसीओ- समिति, परिषद कार्यालय में 21 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीएम ने विभागों के संबंधित अधिकारियों से गैरहाजिर मिले कर्मचारियों का जवाब-तलब करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार डीएम जसजीत कौर ने सुबह 10.10 बजे जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय बंद मिला। कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक आयुष कांबोज ने कार्यालय खोला। कार्यालय में एक अधिकारी और सात कर्मचारी तैनात हैं। दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कार्यालय सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति शामली से संबंधित है। निरीक्षण के समय प्रधान सहायक प्रेमचंद, कनिष्ठ सहायक यशवीर सिंह, चपरासी धीरज कुमार अनुपस्थित मिले। इन लोगों का कोई अवकाश पत्र भी नहीं मिला।
जिला गन्ना अधिकारी पूर्व में स्वीकृत अवकाश पर होने पाए गए। जिला गन्ना अधिकारी को विलंब से कार्यालय खोले जाने, अनुपस्थित कर्मचारियों का जबाब- तलब करने के निर्देश दिए। शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में कुुल स्थायी कर्मचारी 10, सीजनल 18 स्टाफ एवं 11 पर्ची वितरक स्टाफ तैनात हैं। निरीक्षण के समय लिपिक सुनीता देवी, चपरासी कृष्ण देव, स्थायी कर्मचारी रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, जितेंद्र पंवार, नीरज देव, नाथीराम, रेशु, धीरेंद्र व सुुनील पंवार, सीजनल स्टाफ नरेश पाल, सुलेंद्र, कविता, अंकुर कुमार अशोक कुमार, अजीत कुमार, पर्ची वितरक का कोई अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं मिला। समिति सचिव को नदारद कर्मचारियों को जवाब तलब करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय डीएम जसजीत कौर ने कंप्यूटर कक्ष में किसानों की ऑनलाइन समस्याओं के निस्तारण के संबंध में पूछा, जिस पर कंप्यूटर कक्ष के आपरेटर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कंप्यूटर कक्ष के बाहर इंटरनेट के तार लटके हुए व गिरे हुए पाए गए। इस मौके पर मौके पर मौजूद समिति के सचिव का समुचित सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डीएम ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोरोना महामारी के चलते नियमित मास्क लगाने व कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी एवं ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे।