शामली। शहर में जल निकासी की व्यवस्था में सुधार के लिए शहर में पुराने नालों की मरम्मत कर आरसीसी के बनवाने का काम चल रहा है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 10 नालों का निर्माण किया जाएगा। इनमें सात नालों के निर्माण का कार्य चल रहा है।
14वें वित्त आयोग में मिले बजट में नगर पालिका ने शहर में कई साल पुराने जर्जर हो चुुके नालों की मरम्मत कर आरसीसी का बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। तीन करोड़ तीन लाख 33 हजार रुपये धनराशि से शहर में 10 नालों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें सात नालों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पालिका अधिकारियों के मुुताबिक पुराने नालों में गहरे होने के साथ ही क्षतिग्रस्त हो चुके थे।
सड़क ऊंची होने के कारण नाले गहराई में चले गए थे, जिससे उनके जल निकासी सही नहीं हो पा रही थी। पुराने नालों की मरम्मत कर आरसीसी का बनवाया जा रहा है। इससे पानी का बहाव तेज होगा। साथ ही जो नाले गहरे हो चुके हैं, उन्हें उनका लेवल ऊपर किया जा रहा है। इससे शहर में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी और जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। 31 दिसंबर तक नालों का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है।
--
आरसीसी के निर्माण के लिए स्वीकृत नाले
- मोहल्ला विवेक विहार में बिजली ट्रांसफार्मर से पालिका ट्यूबवेल तक एक साइड।
- माजरा रोड भारती मेडिकल स्टोर से भैंसवाल बस स्टैंड तक एक साइड।
- एमएसके रोड पर फव्वारा चौक से लोहे के पुल तक दोनों साइड
- विजय टाकीज से नौकुआं पुलिया व नौकुआं पुलिया से कांबोज गली तक एक साइड।
- झिंझाना रोड विजय टाकीज की पुलिया से लांसर्स स्कूल के पास तक एक साइड।
- भैंसवाल रोड कूड़ा प्लांट से कुष्ठ आश्रम होते हुए सेंट आरसी मोड़ तक।
- रेलवे फाटक से भैंसवाल बस स्टैंड पुलिया तक दोनों साइड।
- भैंसवाल रोड पर डिग्री कालेज के कोने से वेदांत पैलेस तक।
- एमएसके रोड सरदार सब्जी वाले से भारतीय स्टेट बैंक के पास पुलिया तक।
- नौकुआं रोड पर मित्तल तेल गोदाम से नौकुआं पुलिया तक दोनों साइड।
कोट
शहर में पुराने हो चुके नाले जर्जर हालत में पहुंचे 10 नाले आरसीसी के बनवाए जा रहे है। आरसीसी के नाले बनने से जल निकासी की समस्या का भी समाधान होगा। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका।