फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत व स्कूलो में श्हीदो को श्रद्वांजली सभा,

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। नगर पंचायत झिंझाना में चेयरमैन, सभासदों और कस्बे के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भारत सरकार से मांग की कि शहीदों के बलिदान का जल्द ही बदला लिया जाए। भारत से आतंकवाद को खत्म करने की मांग की। कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है। इस घटना का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, आर्य समाज के अध्यक्ष अशोक बहादुर गोयल, एसएसआई रविंद्र सिंह, डॉ. गजराज, जितेंद्र चौहान, धनंजय कौशिक, सभासद जनेश्वर, बिजेंद्र कश्यप, इकराम, तसलीम, कामिल, नवाब, बिल्लू शर्मा, यश शर्मा, नगर पंचायत लिपिक कुलदीप सैनी, महेंद्र सिंह, सफाई नायक अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


छात्रों ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
झिंझाना। कस्बे के डीसेंट पब्लिक स्कूल में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने कैंडल चलाकर दो मिनट का मौन धारण किया। स्कूल के प्रबंधक ऋषिपाल सिंह व प्रधानाचार्या संतोष तोमर ने इस घटन पर दुख जताया। उधर, झिंझाना कस्बे के सेंटआरसी कांवेंट स्कूल में जूनियर कक्षा के बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर देश के गद्दारों को सबक सिखाने, पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मुख्य बाजार से रैली निकालकर शहीदों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। संचालन प्रबंधक सुमन सरोहा व प्रधानाचार्या आंचल बिंदल ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें