फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की बुनियाद को मजबूत करें शिक्षक: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सोमवार को तहसील सभागार कक्ष में मेधावियों का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक स्तर पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के 50 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा रहे। एसडीएम ने कहा कि समाज में विभिन्न प्रकार की कुरीतियां फैल रही है, इसलिए हमें समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है। अशिक्षित व्यक्ति का जीवन अंधेरे में जीने योग्य होता है। खंड शिक्षा अधिकारी राज लक्ष्मी पांडेय ने कहा कि एसडीएम ने शिक्षा के क्षेत्र में कई पहल की और उन्हें 150 प्रश्नों का प्रपत्र का टारगेट किया। स्कूलों में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं भी कराई गई। स्कूलों में प्रतियोगिता कराई और इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का ही इस समारोह में सम्मान किया जा रहा है। कैराना में जर्जर हालत में दरबारकलां सहित कई स्कूलों में जनसहयोग के चलते निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 50 मेधावी बच्चों को एसडीएम द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, स्कूलों के अध्यापक भी सम्मानित किए गए। मौके पर तहसीलदार रनबीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कांधला डा. विजेंद्र बालियान के अलावा अभिभावकगण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें