फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में गूंजे देश भक्ति के तराने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सेंट फ्रांसिस के छात्रों ने भाषण और ‘संदेशे आते हैं’ गीत से की। सरती देवी राजाराम स्कूल के छात्रों ने ‘ए जाते हुए लम्हों’ पर देश भक्ति गीत पर नृत्य किया। बीएसएम स्कूल के छात्रों ने बैंड पर देश भक्ति की धुन बजाई। इसके बाद रिमिक्स ढंग से देशभक्ति थीम पर तिरंगा बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। लांसर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ‘आज फट्टे चख देंगे’ आशो दीप पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ‘जय हो’ और रोक गोल्ड स्कूल के छात्रों ने कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का प्रदर्शन किया। प्राइड एकेडमी कांधला के छात्रों ने ‘कर हर मैदान फतेह’ गीत पर नाटिका पेश की। स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, सिल्वर बेल्स के छात्रों ने ‘इंडिया इज प्राइड’ पर लघु नाटिका से देश के राजनीति पर तंज कसे। रायल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बीएसएम स्कूल ने पहला स्थान, लांसर्स पब्लिक स्कूल ने दूसरा और सेंट फ्रांसिस स्कूल को तीसरा स्थान मिला। गन्ना विकास मंत्री ने विजेता स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में एसपी अजय कुमार ने अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विधायक तजेंद्र निर्वाल, डीएम अखिलेश सिंह, बीएसएम चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, उद्यमी अंकित गोयल, घनश्याम दास गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विकास के नए आयाम स्थापति करेगा जिला -सुरेश राणा
शामली। गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। सामान्य वर्ग के आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को भी आरक्षण के दायरे में लाया गया है। इनके प्रमाण पत्र बनाने में पारदर्शिता बरती जाएगी। अधिकारी मौके पर जाएंगे और वहीं प्रमाण पत्र बनाएंगे। कहा कि शामली शहर में जाम से मुक्ति के लिए सरकार गंभीर है। शहर के बाहर से ही सहारनपुर, मेरठ करनाल मार्ग को जोड़ने वाला बाईपास निर्माण होगा। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें