कैराना। एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा और नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन के प्रयास के चलते शुक्रवार को नगर पालिका की छड़ियान के मैदान की 1350 गज भूमि परिवहन निगम को हस्तांतरित कर दी गई थी। रविवार को कोतवाली प्रभारी राजेन्ंद्र कुमार नागर, शामली रोडवेज के एआरएम वीपी अग्रवाल, यातायात अधीक्षक बाबू राम, वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी राजेंद्र चौहान, योगेन्द्र सिंह और समाजसेवी नवाज सिदकी छड़ियान मैदान पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाया। भूमि को समतल करने के साथ ही चारदीवारी के लिए नींव की खुदाई शुरू करा दी गई। इसके साथ ही खतौली और मुजफरनगर डिपो को दो बसों को खड़ी कर उनमें सवारियां बैठाकर बस अड्डे का शुभारंभ करा दिया।