फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी दौलत में फुंका ट्रांसफार्मर, आधा गांव अंधेरे में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीदौलत में फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से रोष
विज्ञापन

कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में ट्रांसफार्मर फुंकने से कई गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी दौलत में विद्युत आपूर्ति के लिए 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके चलते आधा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ट्रांसफार्मर फुंकने से किसानों को पशुओं के लिए चारा काटने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति ठप होने के चलते छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रहीं है। सर्दी का मौसम होने के कारण अंधेरे में ग्रामीणों को चोरी होने का भी भय सता रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। सोमवार को मुनव्वर, इकराम, राशिद, कुलदीप, नवाब, खुर्शीद आदि ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें