बाइक सवार घायल
झिंझाना। झिंझाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर अगड़ीपुर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार गंभीर घायल कर दिया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड में घायल का का नाम मोहित निवासी बीनपुर जनपद सहारनपुर लिखा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना भेज दी है।