फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहभोज से छात्र-छात्राओं ने दिया भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेपल्स एकेडमी की ओर से कक्षा नर्सरी से 12 तक के छात्र-छात्राओं के बीच सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने अपने हाथों से एक-दूसरे को भोज कराया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने बताया कि आज के समय में कुछ असामाजिक व अराजक तत्वों ने समाज में आपसी मतभेद उत्पन्न कर सकता है। इसे कम करने व इसका समूल नष्ट करने के लिए स्कूल में इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बताया कि प्राचीन काल में भी गुरुकुलों में छात्र व शिक्षक मिलकर भोज करते थे। इससे शिक्षक व छात्र के बीच गुरु-शिष्य का प्रेम बढ़ने के साथ भाईचारे की भावना भी पैदा होती है। मौके पर प्रबंधक मुकेश संगल और चेयरमैन विपिन संगल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें