जलालाबाद। कस्बे की पूर्वी साधन सहकारी समिति शीघ्र निजी भवन में संचालित होगी। शुक्रवार को आयोजित समिति के वार्षिक अधिवेशन में डीसीडीएफ के चेयरमैन ठाकुर सोमवीर सिंह ने यह घोषणा की।
शुक्रवार को आयोजित अधिवेशन में सचिव अशोक कुमार ने साधन समिति का लेखा जोखा पेश किया। जिला कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक अतुल कुमार वर्मा ने बैंक से लिए कर्ज के बारे में कहा कि नियमानुसार समय पर जमा करते ही तुरंत कर्ज ले सकते हैं। किसान भगवान दास राबड़ा, केशोराम ने समिति के निजी भवन की मांग की तो डीसीडीएफ के चेयरमैन ठाकुर सोमवीर सिंह ने बताया कि भूमि उपलब्ध होते ही शीघ्र निर्माण कार्य के लिए धन की व्यवस्था कर दी जाएगी। पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक ने कहा कि कुछ ही दिनों में भूमि का प्रबंध कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रधान नरेंद्र सिंह, राजेंद्र भगत, नरेश शर्मा, सभापति मदन सैनी, डॉ मुकेश शास्त्री, अतुल कुमार वर्मा, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।