कांधला। बीएसएफ के जवान की हत्या के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। केंद्र सरकार से मांग की गई है कि इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई कराई जाए।
कई दिन पूर्व बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान की हत्या कर दी गई थी। इसी के चलते शनिवार को कांधला-बुुढ़ाना मार्ग पर गांव डांगरौल में रालोद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रालोद युवा नेता राजन जावला ने कहा कि पाकिस्तान हमारे देश की सीमा पर लगातार गोलाबारी कर रहा है। एक सैनिक को बेरहमी के साथ मारा गया। पूर्व प्रधान सुधीर कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के साथ किसी प्रकार की वार्ता नहीं की जानी चाहिए और व्यापार भी नहीं करना चाहिए। इस दौरान देवेंद्र, सुरेश, सुदेश, अरुण, इकबाल, यशपाल, पप्पू, राहुल आदि मौजूद रहे।