शामली। शामली डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की बैठक में बिना बिल के माल अन्य प्रांतों से चोरी से लाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सहमति बनी कि पांच सदस्यीय एक प्रतिनिधि मंडल डीएम शामली से मिलकर बिना बिल के माल बेचने वाले व्यापारियों का नाम समेत विवरण उनके समक्ष रखेगा। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखेगा।
शनिवार को बुढ़ाना रोड स्थित दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल शामली डिस्ट्रीब्यूर्टस एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष महेश बंसल ने डिस्ट्रीब्यूटर के कार्य में आ रही परेेशानियों पर विचार विमर्श किया गया। बताया कि कुछ व्यापारी बिना बिल के का माल अन्य प्रांतों से लाकर प्रदेश सरकार की चोरी कर रहे हैं। जिससे डिस्ट्रीब्यूटरो को परेशानी आ रही है। कंपनी का सभी डिस्ट्रीब्यूटरो पर माल मंगाने का भी दबाव रहता है। बैठक में आपसी सहमति के बाद निर्णय लिया कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल डीएम शामली से मिलकर बिना बिल का माल बेचने वाले व्यापारियों का नाम व पूरा विवरण उनके समक्ष रखेंगे। ऐसे व्यापारियों केे खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करेंगे। शामली डिस्ट्रीब्यूर्टस एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि वह जीएसटी का बिल लेकर माल खरीदे और बिक्री करे। जिससे आने वाली परेशानी से छुटकारा पा सके। बैठक में आने वाले दीपावली के मौके पर एसोसिएशन कई तरह से पारिवारिक मिलन करने का निर्णय लिया गया। दीपावली मिलन कार्यक्रम के संयोजक सुधीर कुमार को बनाया गया। संजीव कुमार संगल, सुधीर काका, कमल शर्मा, पंकज कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश गुप्ता ने किया।