फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से वंचित परिषदीय स्कूल अब सौर उर्जा से होंगे रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल अब सौर ऊर्जा से होंगे रोशन
विज्ञापन

शामली।
अब बिजली कनेक्शन से वंचित परिषदीय स्कूल सौर ऊर्जा से रोशन हो सकेंगे। यह कार्य चौथे वित्त आयोग की धनराशि से कराया जाएगा। इसको लेकर शासन ने शिक्षा विभाग और पंचायत राज विभाग को संयुक्त सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 750 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित हैं, जिनमें काफी स्कूलों में अभी बिजली कनेक्शन नहीं है। अब शासन ने बिजली से वंचित परिषदीय स्कूलों को भी रोशन करने का निर्णय लिया है। इनका पता करने के लिए पहले सर्वे किया जाएगा। यह सर्वे हर ब्लाक में खंड शिक्षा अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत के संयुक्त पर्यवेक्षण में किया जाएगा। इसके बाद जिन विद्यालयों में सुगमता से बिजली पहुंच सकती है, उनमें बिजली कनेक्शन कराएं जाएंगे। जहां आसानी से बिजली कनेक्शन नहीं हो सकते और अधिक खर्च आने की संभावना है, वहां सौर ऊर्जा से पंखे और लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें