शामली।
आरके पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2018-19 के लिए शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। भौतिकी विभागाध्यक्ष एमसी जैन ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। जिसमें सर्वसम्मति से डाक्टर ओमकार सिंह को अध्यक्ष, केपी सिंह को उपाध्यक्ष, लोकेश कुमार को महासचिव, पीके सिंह को उपसचिव व एमके जल्ली को उपाध्यक्ष चुना गया।