फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष ने साउथ कोरिया में चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साउथ कोरिया में हुई एशियन नौकायन चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करने वाले आशीष गोलियान का सपा कार्यालय पर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बाबरी क्षेत्र के गांव कंजरहेड़ी निवासी आशीष गोलियान ने बताया कि 26 जून से एक जुलाई तक साउथ कोरिया में एशियन नौकायन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें भारत की ओर से एक वर्ग में चौथे और चार खिलाड़ियों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। इस चैंपियनशिप में जापान, इंडोनेशिया, भारत, हांगकांग, पाकिस्तान, चीन आदि के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर आशीष का चयन यूथ ओलंपिक के लिए हो गया है। वह शुक्रवार को ही हैदराबाद में आयोजित होने वाले तीन माह के कैंप के लिए रवाना गया है। कैंप के बाद अक्तूबर माह में इंडोनेशिया में होने वाले यूथ ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करेगा। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर सतपाल कश्यप, सत्यांशु वर्मा, हितु देशवाल, जावेद जंग, उमेश प्रधान, संजय उपाध्याय, संजय राणा, सचिन राणा, इरफान शाह, प्रिंस कोरी, प्रदीप सिंभालका, सुभाष कोरी, वेदपाल सिंह, नौशाद, प्रदीप बेनिवाल, देवेंद्र वालिया, रवि बालियान, अनुज जावला, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें