फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनरीक्षण में 8374 मतदाता घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधानसभा मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अभी तक फार्म-7 प्राप्त होने पर 8374 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं, जबकि फार्म-6 जमा होने पर 6075 मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शामली कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। तहसीलवार समीक्षा के दौरान कहा कि सूची को अपडेट करने के लिए मृतक और दूसरी जगह शिफ्ट होने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने हैं। इस कार्य में गंभीरता के साथ ही पारदर्शिता बरतनी जरूरी है। ताकि किसी मतदाता का नाम गलत न जुड़ने पाए और गलत कटने न पाए। इस दौरान पता चला कि कैराना विधानसभा क्षेत्र में 1738, थानाभवन में 2760 और शामली में 2585 फार्म छह प्राप्त हुए। वहीं, नाम कटवाने के लिए कैराना क्षेत्र से 3445, थानाभवन के 2522 और शामली के 2407 फार्म सात प्राप्त हुए।
इसके अलावा नाम संशोधन के लिए कैराना में 1766, थानाभवन में 1856 और शामली विधानसभा क्षेत्र के 1425 फार्म-8 प्राप्त हुए। डीएम ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में गंभीरता बरती जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार अभयराज पांडेय, तहसीलदार चंद्रकांता और सहायक निर्वाचन अधिकारी वेदपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें