फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रूपये का सामान खरीदने पर व्यापारी को देना होगा बिल, वाणिज्यकर कार्यालय में जीएसटी दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
200 रुपये का सामान खरीदने पर व्यापारी को देना होगा बिल
विज्ञापन

शामली। जीएसटी के एक साल पूरा होने पर जिले के वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में जीएसटी दिवस मनाया गया। वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों ने जीएसटी के फायदे बताकर व्यापारियों से 200 रुपये का सामान का बिल दिए जाने का अनुरोध किया है। वक्ताओं ने कहा कि सामान का बिल न दिए जाने पर व्यापारियों की ऑनलाइन शिकायत का प्राविधान है।
विज्ञापन

रविवार को करनाल रोड स्थित जिले के वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में जीएसटी के एक साल पूरा होने पर जीएसटी दिवस मनाया गया। आयोजित गोष्ठी में वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे ने जीएसटी के फायदे बताए। उन्होंने बताया कि जीएसटी में 200 का सामान खरीदने पर ग्राहक को बिल देना अनिवार्य है। बिल न देने वाले व्यापारी के खिलाफ आन लाइन शिकायत करने का प्राविधान किया है। उन्होंने व्यापारियों से ग्राहकों को बिल दिए जाने का अनुरोध किया है। जीएसटी आने से जिले में बारह प्रतिशत कर में बढ़ोतरी की गई। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर सतप्रकाश, असिस्टेंट कमिश्नर सूरज पाल मलिक, रविकुमार, दुर्गेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें