फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध रूप से ट्रेक पर पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन

जलालाबाद। जलालाबाद में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी।
स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे खेतों में काम कर रहे लोगों ने सूचना दी कि आउटर के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर जीआरपी थाने से दरोगा रणपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, सुनिल कुमार आदि ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार युवक की शनाख्त रामवीर पुत्र कटार सिह (28) न्यू विकास कॉलोनी लोनी जिला गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि सुबह चार बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। उधर, थानाभवन निवासी कल्लू अपने बच्चों के साथ गंगोह से थानाभवन आ रहा था। सामने से आ रही एक कार चालक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें