सोमवार से खुलेंगे परिषदीय स्कूल
शामली। इस बार परिषदीय स्कूलों में दो जुलाई से स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रारंभ होना है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पहले ही निर्देश जारी करते हुए स्कूलों में साफ सफाई कराने, पेयजल व्यवस्थाओं के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद भी अभी तक स्कूलों में गंदगी फैली है। निर्देशों के बाद भी अधिकतर स्कूलों में कोई साफ सफाई नहीं कराई गई है। स्कूल खुलने में केवल दो दिन बचे हैं।
बेसिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सवेंद्र विक्रम बहादुुुर सिंह ने 13 जून को पत्र भेजकर सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दो जुलाई से खुल रहे परिषदीय स्कूलों में कम से कम दो दिन पूर्व ही सभी व्यवस्थाएं दुुुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। कार्यवाहक बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराधा शर्मा ने सभी ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर सभी प्रधानाध्यापकों से दो से तीन दिन पहले ही सभी व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। परिषदीय स्कूल खुलने के दो दिन शेष रह गए हैं। इसके बावजूद जनपद के अधिकतर स्कूलों में अभी तक भी स्कूलों में गंदगी फैली है। शुक्रवार को गांव मुंडेट, सेंहटा व बनत के कई स्कूलों का निरीक्षण किया गया। किसी भी स्कूल में अभी तक रंगाई पुताई का कार्य भी प्रारंभ नहीं हो सका है। स्कूल परिसर में घास व झाड़ियां खड़ी हुई है। आंधी के दौरान ही पेड़ टूटे पड़े हुए है। शौचालयों की हालत भी खस्ताहाल है। अभी तक किसी भी प्रधानाध्यापक नेे अपने अपने स्कूलों का हाल नहीं सुधारा है।
वर्जन-
सोमवार से सभी परिषदीय स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होगा। स्कूलों की सभी व्यवस्थाओं को देखने के लिए पहले दिन स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। जिन-जिन स्कूलों में भी गंदगी, पीने के पानी की उचित व्यवस्था और शौचालयों की सफाई नहीं मिली प्रधानाध्यापकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराधा शर्मा