शामली। सहारनपुर में आयोजित हुई वुशू प्रतियोगिता में शामली के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर सिल्वर और गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। शुक्रवार को शामली पहुंचने सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत कर बधाई दी।
27 जून से सहारनपुर में द्वितीय ओपन मंडल वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शामली जनपद के 10 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें सात खिलाड़ियों ने गोल्ड और तीन खिलाड़ियों ने सिल्वर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वुशू कोच रुकसाना बेगम ने बताया कि अरनव ने 20 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड, वैभव ने 32 में गोल्ड, वंश ने 36 में गोल्ड, सौरभ ने 45 में सिल्वर, विश्वास शर्मा ने 65 में गोल्ड, आर्यवीर ने 48 में सिल्वर, नैना ने 36 में गोल्ड, आकांक्षा ने 45 में सिल्वर, अंजलि पाल ने गोल्ड और साईमा ने 52 किग्रा में गोल्ड मेडल जीता। शुक्रवार को शामली पहुंचने पर सचिव अमीर आलम सैफी ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए बधाई दी।