फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मारा छापा
विज्ञापन

कांधला। पुलिस ने इस्सोपुरटील गांव के पास यमुना नदी से अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ छापा मारा। अवैध खनन करने वाले तो मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली और सीज कर दी। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील में यमुना नदी से अवैध रूप से रेत खनन की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गंगेरू चौकी इंचार्ज मेजर सिंह विर्क ने पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर छापा मारा। घेराबंदी होने पर अवैध खनन करने वाले भाग निकले। इसके बाद पुलिस मौके से दो ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले आई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें