फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन गैर हाजिर रहने वालो के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन 121 अधिकारी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर मंगलवार को ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान 121 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे हैं। गैरहाजिर अधिकारियों एवं कर्मियों को जिला प्रशासन ने ईवीएम का प्रशिक्षण का एक अंतिम मौका बुधवार को दिया है। बुधवार को गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
मंगलवार को वीवी इंटर कॉलेज के सभागार व दस कक्षों में कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पीठासीन अधिकारियों- प्रथम मतदान अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों के ईवीएम के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 2444 मतदान कर्मचारियों के सापेक्ष 121 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे हैं। सीडीओ रेणु तिवारी, डीडीओ बलराम कुमार, प्रशिक्षण के प्रभारी ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, कैराना के राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता व प्रशिक्षण के सहायक प्रभारी डाक्टर अजय बाबू शर्मा, चौधरी मानसिंह राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक समेत 30 मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 98 मतदान कार्मिक मुजफ्फरनगर जिले व 23 शामली जिले के कर्मचारी प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं ले सके। 16 मई को शामली के वीवी इंटर कालेज में गैरहाजिर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण का अंतिम मौका दिया जाएगा। बुधवार को गैरहाजिर रहने वाले पीठासीन अधिकारियों- प्रथम मतदान अधिकारियों एवं मतदान कर्मियों के विरुद्ध थाने में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों की मौजूदगी में ईवीएम- वीवीपैट सेंटिग का कार्य 18 मई से शुरू
शामली। चुनाव कार्यालय प्रभारी व एडीओ वेदपाल सिंह ने बताया कि कैराना लोकसभा उपचुनाव के मतदान के प्रयोग के लिए उम्मीदवारों की मौजूदगी में ईवीएम व वीवीपैट की सेटिंग करने का कार्य रिटर्निंग आफिसरों की मौजूदगी में 18 मई से लेकर 21 मई तक सुबह से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें