फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार लोगों को नसीब होगा साफ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हसनपुर लुहारी में लगेगा मिनी नलकूप
विज्ञापन

थानाभवन। हैंडपंप का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हसनपुर लुहारी गांव के लोगों के लिए अच्छी खबर है। गांव में जल निगम मिनी नलकूप का निर्माण कराया जाएगा। जिसके बाद इन ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी में जल निगम की ओर से 24 हजार की आबादी के लिए सिर्फ एक नलकूप लगवाया गया था। इस नलकूप से गांव की 13 हजार की आबादी को ही पेयजल आपूर्ति हो पाती थी, जबकि 11 हजार लोग हैंडपंप से निकलने वाले दूषित पानी को पीने के लिए मजबूर है। ग्रामीण कई बार जल निगम व प्रशासन से नलकूप लगवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अब ग्राम पंचायत के बजट से गांव में नलकूप का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में ग्राम सचिव व प्रधान ने जल निगम के अधिकारियों से मिलकर प्रस्ताव बनाने को कहा है। यही नहीं, जल निगम ने गांव के लिए प्रस्ताव पर काम भी शुरू कर दिया है। जल निगम की मानें तो गांव में 15 लाख रुपये की लागत से नलकूप का निर्माण किया जाएगा, जिसे ओवरहैड टैंक से न जोड़कर सीधे पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। ग्राम प्रधान स्वाति सैनी ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि तीन सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार हो जाएगा, जिसके बाद अगले तीन महीने में नलकूप बनाकर चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें