फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं में मची अपनापन दिखाने की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों की दुहाई देकर मांगा वोट
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए राजनीतिक दलों ने जहां बड़ी संख्या में नेताओं को उतारा हुआ है, तो पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के जरिेये मतदाताओं के बीच अपनापन पैदा किया जा रहा है।
इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से उनके रिश्तेदारों का सहयोग भी अपने पक्ष में चुनाव प्रचार में लिया जा रहा है। इस कार्य में भाजपा के साथ ही गठबंधन प्रत्याशी के चुनाव प्रबंधन को संभाल रहे लोग पीछे नहीं हैं। स्थिति यह है कि रिश्तेदारों को चुनाव प्रचार में बुलाने के साथ ही दूसरे जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके शामली में मौजूद रिश्तेदारों तक संपर्क साधा जा रहा है। आमतौर पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा ऐसा प्रयास नहीं किया जाता था, लेकिन कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी कोई भी कसर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इस चुनाव में नेताओं का यही प्रयास है कि मतदाताओं के बीच अपनापन पैदा कर ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाया जाए, ताकि उनके प्रत्याशी की जीत पक्की हो जाए।
विज्ञापन

किसान राहुल के घर पहुंचे जयंत चौधरी (फोटो)
शामली। पुलिस की पिटाई से घायल हुए किसान राहुल के घर सोमवार को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंचे। घायल किसान राहुल से वार्ता कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में पुलिस मनमानी कर रही है, लेकिन किसान इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। गौरतलब है कि शनिवार रात शामली कोतवाली के पिछले गेट पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने गन्ना लदे वाहन लेकर लाइन में खड़े किसानों की पिटाई कर दी थी। किसान राहुल का हाथ टूट गया था। वहीं, रविवार को इस मामले को लेकर शामली कोतवाली में करीब चार घंटे तक धरना प्रदर्शन चला था। इसके बाद तीन उपनिरीक्षक, एक एचसीपी और एक कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर मामला शांत हुआ था।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और सामान्य प्रेक्षक आर गिरीश ने सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्हेें ईवीएम तथा वीवी पैट से होने वाले मतदान के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट के जरिये निष्पक्ष मतदान होता है। ईवीएम और वीवी पैट को किसी भी सूरत में हैक नहीं किया जा सकता है। जब कोई व्यक्ति मतदान करता है, तो सात सेकंड के लिए वीवी पैट से पर्ची भी दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों को ईवीएम और वीवी पैट से मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के संबंध में राजनीतिक दल और प्रत्याशी 16 मई तक अपने सुझाव दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने प्रत्याशियों से समय से मुख्य अभिकर्ता बनवाने के लिए कहा, ताकि मतदान वाले दिन बूथ एजेंट के बारे में सूचना का आदान प्रदान हो सके। इसके अलावा सामान्य प्रेक्षक दलजीत सिंह मंगत ने कहा कि निर्वाचन व्यय के संबंध में केंद्रीय निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का गंभीरता से पालन किया जाए। निर्वाचन पर प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च का ब्यौरा भी समय से जमा कराएं। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी आरएस दुहन, जय हिन्द जय भारत पार्टी की प्रत्याशी प्रीति कश्यप, निर्दलीय रामशरण कश्यप, माकपा नेता भारत भूषण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें