फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य संवारने के लिए युवाओं का जागरुक होना जरूरी- हरपाल पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हरपाल पंवार ने कहा कि युुवा देश का भविष्य हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में युवा आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। युवाओं को संस्कारवान बनकर सही प्लेटफार्म लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता यतेंद्र चौधरी की ओर से युवाओं के शिक्षा, रोजगार और संस्कार विषय पर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता ठाकुर संजीव सिंह हरड़ और संचालन दिनेश मलिक लांक ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद हरपाल पंवार ने कहा कि देश में 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। युवा ही देश का भविष्य हैं। मगर, केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में सही जानकारी न होने की वजह से युवा आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। युवा अधिवक्ता यतेंद्र चौधरी ने कहा युवाओं को उचित मार्गदर्शन देने के लिए शामली में जल्दी ही सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल से हजारों जिम्मेदार लोग शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास, रोजगार, व्यापार, शिक्षा (तकनीकी) और संस्कार में प्रोत्साहन और मार्गदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को केंद्र सरकार की कौशल विकास, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कृपाल सिंह बधेव, शीशपाल सिंह कनियान, तेजपाल सिंह हथछोया, नरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह सल्फा, शिवकुमार किवाना, योगेश चेयरमैन राझड़, उपेंद्र झिंझाना, धर्मवीर सिंह दरगाहपुर, जसवीर सिंह कुुड़ाना, ठाकुर प्रदीप सिंह, वीरेंद्र शास्त्री सिलावर और प्रवीण निर्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें