फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से लगे सभी बीपीएम हटाएं जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से जिलों में रखे गए बीपीएम (ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर) को अब हटाया जाएगा। एजेंसी का नवीनीकरण नहीं करके अब डीएम की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा रखे जाएंगे।
विज्ञापन

एनएचएम कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित करने और इसकी रिपोर्टिंग करने के लिए जिला कार्यक्रम यूनिट है और ब्लॉक स्तर से रिपोर्टिंग के लिए बीपीएम यूनिट स्थापित की गई है। शामली जिले में पांच ब्लॉक यूनिट हैं। इन पर सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से बीपीएम की तैनाती की गई थी। अब मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ पंकज कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्षों को पत्र भेजकर सेवा प्रदाता एजेंसी का नवीनीकरण ना करके सीधे जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से बीपीएम की तैनाती किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को शामली स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीपीएम की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसीएमओ डॉ. सुशील के अनुसार अब सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से नहीं, बल्कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा बीपीएम की नियुक्ति की जाएगी। जिसके संबंध में जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें