शामली।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्र बने कॉलेज के प्रधानाचार्यों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निदेश जारी किए हैं।
डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के शांतिपूर्वक सफल संचालन कराने के लिए शासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। ऐसे में सभी सूचनाएं ऑनलाइन मांगी जा रही हैं। शासन से मिले दिशा निर्देशों से प्रधानाचार्यों को अवगत कराने के लिए बोर्ड से व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने सभी 33 परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्यों को जल्द से जल्द कार्यालय पर अपने अपने व्हाट्सएप नंबर और कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी कार्ड और उनकी सीडी सहित सूची जमा कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिससे व्हाट्सएप ग्रुप पर सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं दी जा सके। जिससे कोई भी परेशानी न हो।