फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने शिक्षकों को कमजोर बच्चों की ओर ध्यान देने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

डीएम ने बाबरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने शिक्षण कार्य, मिड-डे मील की गुणवत्ता और साफ सफाई का जायजा लिया। उन्होंने स्कूलों में साफ सफाई और कमजोर बच्चों की ओर ज्यादा विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने गांव बंतीखेड़ा व बाबरी के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिड-डे मील, स्कूलों में साफ सफाई व शिक्षण कार्य की जांच की। उन्होंने बच्चों के साथ लाइन में बैठकर मिड- डे मील खाकर उसकी गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों से गणित और अंग्रेजी के सवाल पूछते हुए बोर्ड पर बुलाकर उनके ज्ञान को परखा। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के पास किताबें एवं यूनिफार्म नहीं हं,ै उन्हें शीघ्र ही पुस्तकें व यूनिफार्म उपलब्ध कराई जाने के बीएसए को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें