फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी मेरिट के बाद आधे तक पहुंचे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

यूजी ट्रेडिशनल कोर्सों में चल रही दाखिला प्रक्रिया में तीसरी मेरिट के बाद कालेजों में आधी सीटें ही भर पाई। अंतिम दिन चारों कॉलेजों में 114 दाखिले हुए। अब खाली सीटें ओपन मेरिट से भरी जाएंगी।
शनिवार को तीसरी मेरिट से दाखिले का अंतिम दिन रहा। जनपद के चार राजकीय और एडेड कॉलेजों में सभी संकायों में अंतिम दिन केवल 114 ही दाखिले हुए है। जिसके बाद भी सीटों के मुकाबले पचास प्रतिशत दाखिले भी पूरे हो सके। अभी तक सभी संकायों में 2292 सीटों के सापेक्ष 1160 ही दाखिले हुए हैं। अभी भी चारों कॉलेजों में 1132 सीटें खाली रह गई हैं। जिसके बाद यूनिवर्सिटी खाली रह गई सीटों को दो ओपन मेरिट और एक वेटिंग लिस्ट से सीटें भरी जाएगी। यूनिवर्सिटी आठ या नौ अगस्त में पहली मेरिट जारी कर सकती है। सभी छात्र-छात्राओं को उसके लिए वेबसाइट से दिए गए प्रफोर्मे पर हस्ताक्षर कर दाखिले वाले कॉलेज में जमा करना होगा। जिसके बाद ही दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी मेरिट के अंतिम दिन तक वीवी पीजी कॉलेज में बीए में 274, बीकॉम में 47 दाखिले हुए। विजय सिंह पथिक राजकीय कॉलेज कैैराना में 176, बीकॉम में 95, बीएससी बायो में 27, गणित में 60 दाखिले हो सके। वहीं, आरके पीजी कॉलेज शामली में बीकॉम में 68, बीएससी गणित में 41, बायो में 83, सांख्यिकी में 43 और बीएससी कृषि में 33 ही दाखिले हुए है। जबकि राजकीय कॉलेज कांधला में बीए में 186, बीएससी गणित में 13 व बायो में 14 ही दाखिले हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें