फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल विस्तारीकरण की कवायद पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने मनाई खुशी
विज्ञापन

कांधला।
रमाला शुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयास पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
बुधवार को कस्बा एलम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक नगराध्यक्ष सुबोध भारतीय के आवास पर हुई। वक्ताओं ने कहा कि रमाला शुगर मिल के विस्तारीकरण से आसपास क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ होगा। सुबोध भारतीय ने कहा कि रमाला शुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ने से जनपद शामली के लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांवों के हजारों किसान लाभान्वित होंगे। अध्यक्षता नीरज उपाध्याय और संचालन अनुज पंवार ने किया। इस दौरान मनोज पंवार, गौरव पंवार, विपिन, योगेश उपाध्याय, अजित, विनोद, नाथीराम, इमरान, सद्दाम, सुमित सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि
कांधला। आतंकी हमले में मारे गए अमरनाथ यात्रियों के लिए गांव डांगरौल के प्राथमिक विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा की गई । सभा में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर कैंडल जलाए। इस दौरान यात्रा पर गए अन्य घायल भक्तजनों के जल्द ठीक होने की भगवान से कामना की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने हमले की निंदा कर केंद्र सरकार से आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की हैै । इस दौरान शील कुमार , महेन्द्र सिंह, कांता, गीता, पुष्पेन्द्र, राधा, उजाला शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, कस्बा कांधला के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी लोकतंत्र सेनानी गौरी शंकर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला निंदनीय है। आतंकी हमला होने से भक्तजनों के विश्वास को तोड़ने की कोशिश की गई है, लेकिन आतंकी अपने इस मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें