फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

201 बच्चों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 26 Mar 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
exam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा मेें शनिवार को हाईस्कूल की उर्दू व इंटर विज्ञान वर्ग में रसायन विज्ञान प्रथम और कॉमर्स वर्ग में बही खाता तथा लेखा शास्त्र के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में सभी केंद्रों पर 201 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह की पाली में हाईस्कूल की उर्दूू विषय की परीक्षा हुई। इन सभी केंद्रों पर 301 बच्चे पंजीकृत रहे, जिसमें से 254 ने परीक्षा दी और 45 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी।

 द्वितीय पाली में विज्ञान वर्ग में इंटर की रसायन विज्ञान विषय की प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई, जिसमें सभी केंद्रों पर 3185 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे, जिनमें से 3086 ने परीक्षा दी। सभी जगह 99 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। कॉमर्स वर्ग में बहीखाता तथा लेखा शास्त्र के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई, जिसमें 1176
विज्ञापन

बच्चें पंजीकृत रहे, जिसमें से 1119 ने ही परीक्षा दी। इनमें 57 बच्चे परीक्षा से गैर हाजिर रहे। 

गृह परीक्षाओं का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित होगा
शामली। शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीना कुमार ने बताया कि कॉलेज की गृह परीक्षाओं का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किया जाएगा। जिसमें कक्षा 6 से 9 व 11 की कक्षा की परीक्षाओं का परिणाम 31 मार्च सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी छात्राएं समय पर कॉलेज में पहुंचकर अपना अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें